फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में सीएचसी फूलबेहड़ में मिलीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को सीएचसी फूलबेहड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क, टेस्टिंग डेस्क, वैक्सीनेशन डेस्क, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण काउंटर, पर्चा काउंटर, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष व इमरजेंसी वार्ड में बेडशीट गुणवत्ता विहीन मिलने पर नाराजगी जताई एवं संबंधित संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एमओआईसी डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी से वैक्सीनेशन की कार्ययोजना के बारे में जानकारी लेकर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज और उनके तीमारदार से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी लें, यदि उनके वैक्सीन न लगी हो तो वैक्सीनेशन कराएं। स्टाफ नर्स रुचिता ने बुधवार को एक डिलीवरी होने की जानकारी दी। डीएम ने नवजात बच्ची को नकद धनराशि देकर आशीर्वाद दिया। साथ ही जच्चा बच्चा को शासन की योजना जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाने निर्देश दिए। इसके बाद एक्स-रे कक्ष देखा। टेक्नीशियन तरुण पांडेय ने एक एक्स-रे होना बताया। इस दौरान अधीक्षक सहित स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें