फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांछेपारा गो आश्रय स्थल में मिलीं अव्यवस्थाएं, सचिव निलंबित

Sun, 01 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेहजम के बांछेपारा गांव के गो आश्रय स्थल में अव्यवस्थाएं हावी मिलीं। गो आश्रय स्थल में दो पशु मृत पाए गए तो कई बीमार थे। भूसा-हरा चारा व पानी की व्यवस्था न होने पर सीडीओ ने सचिव को निलंबित कर बीडीओ और प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बांछेपारा गांव के गो आश्रय स्थल में अव्यवस्थाओं का एक वीडियो वायरल हुआ था। सीडीओ अभिषेक कुमार ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच के लिए भेजा। रविवार अपराह्न तीन बजे सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान जांच करने पहुंचे तो काफी खामियां मिलीं। जांच में दो पशु मृत मिले। वे बूढे और बीमार थे, जिनको इलाज भी कराया गया था। इसके अलावा गो-आश्रय स्थल में भूसा, पानी, हरा चारा आदि की व्यवस्था नहीं थी।
तीन दिनों से बिजली न आने से पानी का संकट था। तालाब से पशुओं को पानी पिलाया जा रहा था। सीवीओ ने मामले में रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल राजवंशी को निलंबित करते हुए प्रधान जानकी प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया। बेहजम बीडीओ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुरुद्ध सिंह से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें