फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोशाला में अव्यवस्थाएं, ग्राम पंचायत अधिकारी को हटाया

Mon, 18 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेहजम ब्लाॅक के रायपुर बुजुर्ग गांव की गोशाला में अव्यवस्थाओं की अनदेखी करना व उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करना एक सचिव को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने सचिव को जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर जांच कराई।
जांच में सामने आया कि 17 अगस्त को 220 गोवंश थे, जिसमें दो मृत थे। दो बीमार थे, जिनको बाद में इलाज कराया गया। बारिश के चलते गोशाला में गोबर फैला मिला। पांच सोलर लाइट में चार खराब मिली। सीसी कैमरे बंद मिले और चारा मशीन भी खराब थी। इसके अलावा भी कई अव्यवस्थाएं सामने आई थीं, जबकि इस संबंध में बेहजम के बीडीओ ने सचिव अरिन कुमार कई बार सुधार के निर्देश दिए, लेकिन वे अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतते रहे।
विज्ञापन

कोई उचित प्रबंधन नहीं किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव को डीडीओ कार्यालय संबद्ध किया गया। कार्रवाई को लेकर विभाग में पूरे दिन चर्चा चलती रही। तमाम कर्मचारी अपने-अपने कागजात भी दुरुस्त करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें