फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनकर आई बारिश, गिरे कच्चे पक्के पांच घर

Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलिया में पक्की दीवार गिरी, बाल बाल बचे लोग, चंबरबोझ में दबकर बकरी मरी
विज्ञापन

 इलाके में बारिश से अलग अलग स्थानों में कई घर धराशाई हो गए तो वहीं एक दुकान पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही जगह-जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से कई जगह तार भी टूट गए हैं। जिससे तमाम जगहों पर बिजली सप्लाई ठप हो गई है। मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शहर के मोहल्ला इकरामनगर में बारिश से शब्बीर की नवनिर्मित घर की सामने की दीवार गिर गई। जिसके बाद उसके घर में केवल टिनशेड ही बचा हुआ है। चंबरबोझ गांव में सागर पुत्र मनोहर तथा प्रहलाद पुत्र सागर का छप्परनुमा घर सुबह छह बजे ढह गया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। छप्पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने आकर सभी को निकाला। छप्पर के नीचे चार बकरी भी दब गईं जिसमें से एक की मौत हो गई। मझगईं संवाददाता के मुताबिक चौकी क्षेत्र में भी भारी बरसात से जमालू और ईश्वरदीन के कच्चे घर गिर गए। जिससे उनको तमाम नुकसान उठाना पड़ा। पलिया की स्टेशन रोड स्थित पवन अग्रवाल की दुकान पर एक यूकेलिप्टिस का पेड़ गिर गया गनीमत यह रही कि दुकान उस समय बंद थी लेकिन उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही जगह-जगह विशालकाय पेड़ गिर गए जिनकी चपेट में तमाम बिजली के तार भी आ गए जिससे कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। 
गोला गोकर्णनाथ।  लगातार हो रही बारिश से नगर के मिल डायवर्जन रोड, तीर्थ मार्ग, मेला मैदान,  चंदेली धर्मशाला के सामने, सिनेमा रोड, नानक चौकी, अर्जुननगर कालोनी,  मथुरानगर में जलभराव हो गया है। अलीगंज रोड से पुनर्भूग्रंट जाने वाले  संपर्क मार्ग और मोहल्ला गुप्ता कालोनी में दो फुट तक पानी भरा है। इससे  लोगों को आवागमन में परेशानी हुई हैं। लगातार हो रही बारिश से मेला मैदान  के दुकानदार ग्राहक न पहुंचने से परेशान होने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में  भी वर्षा से गांव में कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन

कुकरा। जटपुरा मार्ग पर पानी  भरा होने से वार्ड नं 13 और 14, जटपुरा, हरदुआ, बरौंछा, खंजनपुर,  सुनहराभूड, पहाड़नगर के ग्रामीणों को बांकेगंज और गोला जाने के लिए काफी  परेशानी हो रही है। स्कूल, कॉलेजों को जाने वाले विद्यार्थियों को पानी में  निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
बारिश से दो घरों की गिरी दीवार
 रजागंज। तहसील सदर क्षेत्र के गांव मुर्तिहा में रविवार की रात हुई रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से दो घरों की कच्ची दीवार ढह गई। गांव मुर्तिहा  निवासी चिरौंजी और चेतराम की पत्नी  मीरा देवी के घर की दीवार ढह गई। दीवार  पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा चिरौजी लाल बाल बाल बच गया। चीख पुकार सुनकर  पड़ोस के लोग आ गए जिन्होंने छप्पर के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।  प्रधानपति सुनील कुमार ने दीवार गिरने की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें