फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस से न्याय नहीं मिला, अब परिवार करेगा पलायन

विज्ञापन
नीमगांव के लखनियापुर में पीड़ितों ने लगाया पलायन का बोर्ड। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : सुमेरपुर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस से न्याय न मिलने के बाद पलायन करने का वीडियो वायरल किया है। पलायन का बोर्ड लगने से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लखनियापुर निवासी किसान अमोल रत्न उर्फ पिंकी ने मंगलवार को एक वीडियो वायरल किया। वायरल वीडियो में युवक ने आरोप लगाया है, कि उनका खेत दबंग जोतने नहीं दे रहे हैं। कई महीनों से वह अधिकारियों और थाने का चक्कर काट रहा है।
उसे नीमगांव पुलिस से न्याय नहीं मिला। उसके ऊपर जानलेवा हमला भी हो चुका है अब वह पलायन करने जा रहे हैं।
इस संंबंध में सीओ/थाना प्रभारी शिवम कुमार ने बताया राजस्व अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। पीड़ित से वार्ता की जा रही है। जल्दी ही मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें