दिल्ली में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की बस में मौजूद धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया व सपा मुखिया अखिल
लखीमपुर खीरी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर प्रदर्शन किया। इसमें धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया भी शामिल हुए। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को रोक लिया। आनंद भदौरिया को भी अखिलेश यादव के साथ हिरासत में लेकर अस्थायी जेल भेज दिया गया।
सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।