फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर कल से

विज्ञापन
गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रस्तुति देती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नारी सशक्तीकरण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ द्वारा संगीत से संस्कार अभियान कन्याओं के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में एक फरवरी से निशुल्क ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत गुरुनानक विद्या सभा कन्या इंटर कॉलेज में लगाए गए नौ दिवसीय शिविर के प्रथम बैच का आज समापन हो गया। समापन पर प्रतिभागियों ने अपने ढपली संगीत प्रशिक्षण का डेमो भी दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या मीनाक्षी तिवारी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। अभियान संचालक अनुराग मौर्य ने बताया कि विद्यालय में दूसरे बैच के ढपली संगीत प्रशिक्षण के लिए 16 नई छात्राओं ने पंजीकरण कराए हैं। इसके अतिरिक्त भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में भी एक फरवरी से निशुल्क ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें