फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुरों में भक्ति, मंच पर देवी शक्ति का प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर देवी जागरण के दौरान मंचन को के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कहीं देवी गीतों की गूंज, कहीं डांडिया की थिरकन तो कहीं मंच पर देवी शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन। ऐतिहासिक दशहरा मेला-2026 के तीसरे दिन नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित देवी जागरण में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

दूरदर्शन व आकाशवाणी की लोकगायिका दीपिका मिश्रा और उनके सहयोगियों ने देवी गीतों की प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर तक भक्ति के रंग में डूबे रहे।
जागरण में डांडिया ने आयोजन में उत्साह के रंग भरे तो आकर्षक नृत्य नाटिका ने दर्शकों का ध्यान खींचा। रक्तबीज संहार की जीवंत प्रस्तुति के जरिए देवी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। संगीत, नृत्य और धार्मिक प्रसंगों से सजे कार्यक्रम में श्रद्धालु देर तक जमे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हरि प्रकाश त्रिपाठी, ईश दत्त मिश्रा, प्रबोध कुमार शुक्ला, नितिन अरोड़ा, गौरव चौधरी और नितिन वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी व साहित्यकार राममोहन गुप्त ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और मेला अध्यक्ष रवींद्र रावत ‘डब्बू’ ने किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेलाधिकारी समरा सईद, सभासद और अन्य नागरिक मौजूद रहे।

दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर देवी जागरण के दौरान मंचन को के कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें