फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद

Fri, 20 Feb 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रमजान के पहले जुम्मे के मौके पर खीरी की रहमली शाह मस्जिद में नमाज अदा करते रोजदार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रमजान का पाक महीना शुरू होते ही इबादत का सिलसिला तेज हो गया है। दूसरे रोजे पर जुमा पड़ने से अकीदतमंद में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के दौरान शहर सहित जिलेभर की मस्जिदों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारी में जुटे रहे और तय समय से पहले मस्जिदों में पहुंचने लगे। शहर की जामा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, गोटय्याबाग, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, ईदगाह, हिदायत नगर, महाराज नगर और नौरंगाबाद समेत विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने कतारबद्ध होकर जुम्मे की नमाज अदा की।
नमाज के बाद रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। पहले जुम्मे पर उमड़ी भीड़ से शहर में खास धार्मिक माहौल और रौनक नजर आई।
-खीरी टाउन में भी रही रौनक
खीरी टाउन। कस्बे की करीब दो दर्जन मस्जिदों में रमजान के दौरान रोजाना तरावीह अदा की जा रही है। दूसरे रोजे पर पड़े पहले जुम्मे को यहां भी नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। अल्लाहु अकबर की सदाओं के बीच रोजेदार बड़ी संख्या में मस्जिदों की ओर बढ़े। भीड़ को देखते हुए लोग पहले से मस्जिदों में पहुंचकर अपनी जगह संभालते नजर आए। जुम्मे की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। रमजान को बरकत, नेमत और रहमत का महीना माना जाता है, जिसे लेकर अकीदतमंदों में गहरा उत्साह दिखाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन


मदीना मस्जिद में इफ्तार का आयोजन
पलियाकलां। शहर की मदीना मस्जिद में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन शराफत की ओर से किया गया। रमजान को बरकतों और रहमतों का पवित्र महीना माना जाता है। इस माह में रोजेदार पूरी अकीदत और ईमानदारी के साथ पांच वक्त की नमाज अदा करने के साथ-साथ तरावीह की नमाज का विशेष एहतमाम कर रहे हैं। इफ्तार के दौरान मस्जिद में भाईचारे और अमन-चैन का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें