फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोमवती अमावस्या पर पौराणिक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। पहली बार ऐसा रहा है, जब गोकर्ण तीर्थ जल विहीन रहा और श्रद्धालु आस्था की डुबकी नहीं लगा पाए।
विज्ञापन

कॉरिडोर निर्माण में चारों ओर ध्वस्त पड़े खंडहरों के बीच सोमवती अमावस्या पर शिव भक्ति का जनसमूह उमड़ा। हालांकि प्रशासन ने मुख्य मार्ग साफ कर दिया था। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में आसानी रही। जिस स्थान पर गोकर्ण तीर्थ में जल रहता था, वहां के सूखे धरातल पर पंडा पुरोहित श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे थे। और फूल बेलपत्र की दुकानें लगी थीं।

ममरी। सोमवती अमावस्या के अवसर पर जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और सरोवर में स्नान कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पीपल के पेड़ में धागा लपेटकर विधि विधान से पूजन किया। सुख समृद्धि सदा सुहागन रहने की कामनाएं कीं।

सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें