फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अयोध्या में होने वाले भव्य समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालु रवाना

Mon, 24 Nov 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के खुटार मार्ग स्थित फूल बाबा आश्रम से श्रीराम भक्तों का 22 सदस्यीय दल अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह फूल बाबा आश्रम में श्री रामकथा वाचक अंजनी शरण जी महाराज की उपस्थिति में आनंद त्रिवेदी, राजेश्वर शुक्ला, कन्हैयालाल, सुरेश चंद्र मिश्र आदि ने राम भक्तों को अंग वस्त्र भेंट किए। तिलक वंदन और पुष्प वर्षा कर राम भक्तों को श्री राम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना किया। राम भक्त दल में भूपेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, मनोज वाल्मीकि, अनीफुल, कुलविंदर, आरती राणा, भागीराम सहित 22 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें