फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही संभव है समाज का विकास : स्वर्ण सिंह

Sun, 05 Oct 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंच पर सम्मानित किए गए लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करुणा फाउंडेशन की ओर से आयोजित वाल्मीकि प्रकट उत्सव समारोह में शिक्षा से शिखर तक विषय पर मुख्य वक्ता प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वर्ण सिंह रहे। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। समाज में समरसता और मानवता लाने का मार्ग शिक्षा से होकर ही गुजरता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा के बल पर महाकाव्य रामायण की रचना की। शिक्षा ही व्यक्ति को शिखर तक पहुंचाती है, जैसा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सिद्ध किया।
कार्यक्रम आयोजक चंदन लाल वाल्मीकि ने बताया कि इस बार वाल्मीकि प्रकट दिवस को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया। करुणा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. वैशाली ने बताया कि कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज की 65 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ. रामनरेश ने भी संबोधित किया। सम्मानित प्रतिभाओं में संत आजाद भारती, विनय लाला, सुरेंद्र शरण, कीर्ति वाल्मीकि, कुमार अभिनव, कवि श्याम किशोर बचैन, कवि दिलीप, कवि इंद्रपाल वर्मा, कवि विकास शुक्ला बादल, कवि विशेष शर्मा, गायक रोशनी प्रयांसी, मानसी बरेली, चंचल लखनवी, रामपाल प्रधान, कुशाल बाली, श्रवण नादान, महेश आजाद, नरेन्द्र वाल्मीकि, आयुष कुमार, दीपांशु वाल्मीकि, सरोज कुमार, हिमाांशु वाल्मीकि, प्रियांशी सिंह, शैली सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुमदेश शंकर शुक्ला, अमरेन्द्र पाल, सुरेंद्र तोलानी, जितेंद्र साहनी, विकेन्स, इंजीनियर आयुष्मान, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें