फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देव हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
देव सेठ हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए अ​​भियुक्त। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की मिश्राना पुलिस चौकी से चंद कदमाें की दूरी पर सोमवार रात हुए अमोघ उर्फ देव सेठ हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अनमोल पुरी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयोग किया गया तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद की हैं। पूर्व में हुई मारपीट व रंजिश को घटना की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी भरत सेठ के पुत्र 19 वर्षीय देव सेठ की सोमवार की रात मिश्राना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर पुष्पा बुक डिपो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में बुक डिपो में काम करने वाला हाथीपुर, बक्सा मार्केट का निवासी आदित्य कश्यप गोली लगने से घायल हुआ था।
बताते हैं कि घटना वाली रात करीब आठ बजे देव मिश्राना में ही अपने पिता की दुकान पर स्कूटी से जा रहा था। तभी मिश्राना पुलिस चौकी के पास उसे हमलावरों घेर लिया। वह भागा तो उसे दौड़ा लिया और उसके पुष्पा बुक डिपो में घुसने पर गोली मार दी।
विज्ञापन

देव हत्याकांड में उसके पिता भरत सेठ ने मुख्य आरोपी अनमोल पुरी के अलावा उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अनमोल पुरी उर्फ बाला निवासी ग्राम दरेरी थाना पदुआ, शांतनु अवस्थी निवासी मोहल्ला सरवती देवी काॅलोनी थाना कोतवाली सदर व उत्कर्ष सिंह निवासी ग्राम कैमीभूड़ थाना मितौली, हाल पता मोहल्ला शिवकॉलोनी थाना कोतवाली सदर को शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर मैदान से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अनमोल पुरी उर्फ बाला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक व मुख्य आरोपी के बीच कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट व रंजिश इस हत्याकांड का कारण रहा। अभी घटना में कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें