फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: देव सेठ हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, इसलिए ली थी जान

Wed, 12 Mar 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में देव सेठ हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक देव सेठ की पूर्व में आरोपियों से मारपीट हुई थी। इसी के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी (बायें), देव का फाइल फोटो (दायें) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मिश्राना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सोमवार रात हुए अमोघ उर्फ देव सेठ हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अनमोल पुरी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयोग किया गया तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


देव हत्याकांड में उनके पिता ने मुख्य आरोपी अनमोल पुरी और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अनमोल पुरी उर्फ बाला निवासी ग्राम दरेरी थाना पढुआ, शांतनु अवस्थी निवासी मोहल्ला सरवती देवी कॉलोनी व उत्कर्ष सिंह निवासी ग्राम कैमीभूड़ थाना मितौली, हाल पता मोहल्ला शिवकॉलोनी थाना कोतवाली सदर को शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर मैदान से गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें- UP: होली से पहले जेल से रिहा हुए 103 साल के गुरदीप, बेटों की साजिश का हुए शिकार; भावुक कर देगी इनकी कहानी
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अनमोल पुरी उर्फ बाला की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर, दो कारतूस एवं एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी के मुताबिक पूर्व में हुई मारपीट व रंजिश के चलते आरोपियों ने देव सेठ की हत्या की थी। 

विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास हुई थी हत्या  
सदर कोतवाली क्षेत्र में मिश्राना चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर सोमवार रात अमोघ उर्फ देव सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के लिए दबंग हत्यारों ने नाजायज असलहे का इस्तेमाल किया। 315 बोर के तमंचे से फायर करने के बाद गोली देव के सीने के आर-पार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दबंगों ने देव के सीने पर सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें