फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर में सुरक्षा का जायजा ले रहे थे आईजी, बदमाशों ने चौकी के पास कर दी व्यापारी के बेटे की हत्या

Tue, 11 Mar 2025 02:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम मिश्राना चौकी के पास हुई देव सेठ की हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द से हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।  
विज्ञापन
देव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी से महज 10 कदमों की दूरी पर अमोघ उर्फ देव सेठ की हत्या के मामले में एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार शाम वारदात उस वक्त हुई, जब देव अपनी दुकान में बैठा था। तभी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हैरत की बात यह है कि शहर में आईजी अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। वारदात के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


शहर के सेठ कॉलोनी अर्जुनपुरवा निवासी भरत सेठ की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उनका 20 वर्षीय पुत्र अमोघ उर्फ देव सेठ सोमवार शाम के वक्त दुकान में था। हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना में आदित्य के एक गोली हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में उत्तराखंड पुलिस की दबिश: 70 गाड़ियों से आए 300 पुलिसकर्मी, जो भी मिला उसे पकड़ ले गए; देखें Video
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी अनमोल पुरी उर्फ बाला सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच चुकी है, जिससे मृतकों के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार की दोपहर मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन

व्यापारियों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना से व्यापारियों में आक्रोश 
व्यवसायी भरत सेठ के पुत्र अमोघ सेठ उर्फ देव की हत्या की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लखीमपुर जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने घोर निंदा की। व्यापारिक हितों की रक्षा एवं जनपद की कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन को चेताया है कि हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। 

यदि दोषियों को गिरफ्तार करने में विलंब होता है तो व्यापार मंडल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर विनोद मिश्रा जिलाध्यक्ष, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शरद मेहरोत्रा इंदु, प्रकाश गुप्त, अजय गोयल, अशोक गुप्त, सुमित मिश्र, मीनू गुप्ता जिला महिला अध्यक्ष, राजू अग्रवाल, अमित मिश्र, जगदीश शर्मा सहित अनेक लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें