फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मानदेय बढ़ाने की मांग पर समूह सखियों का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करतीं समूह की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मानदेय बढ़ाने और सेवा नियमित किए जाने समेत सात मांगों को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में समूह सखी डीएम कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने के बाद भी महिलाएं काफी देर तक मौके पर डटी रहीं। बाद में डीएम की गाड़ी के सामने पहुंचकर उसे रोक लिया और अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

एसडीएम तनवीर अहमद ने महिलाओं से ज्ञापन लिया। समूह सखियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों की सेवाएं आमजन तक पहुंचाने का काम करती हैं। बचत खाते खुलवाने, समूह की बचत जमा कराने, बैठक कराने, लोकोस एप पर फीडिंग, फैमिली आईडी बनाने, केवाईसी कराने समेत अन्य कार्य किए जाते हैं। इसके एवज में उन्हें वर्तमान में दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।
महिलाओं ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सेवा स्थायी/नियमित करने, लोकोस पर काम के लिए टैबलेट-मोबाइल और रिचार्ज देने, मानदेय व्यक्तिगत खाते में देने, निशुल्क बीमा, ड्रेस और पहचान पत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार ने महिलाओं की समस्याएं शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उनके जाने के बाद भी महिलाएं नारेबाजी करती रहीं। उनका कहना था कि उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। बाद में शहर कोतवाल समेत पुलिस बल के पहुंचने पर महिलाएं वापस गईं। प्रदर्शन में संगीता शर्मा, अमिता वर्मा, रुचि, सोनी, रीमा, आरती, पांडे, पूनम देवी, कश्मीरा देवी, कुसुम सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें