फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया
विज्ञापन

 संयुक्त रसोइया मोर्चा के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर जिले भर से आए रसोइयों ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कैलाश कुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मिडडेमील को एनजीओ के हाथ में देकर प्रदेश के लाखों रसोइयों की रोटी छीनने का कुचक्र रचा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल में गांधी स्टेडियम पर रसोइयों ने सोमवार को जोरदार धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। महामंत्री नंदनी पांडेय ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा और निजी सहभागिता समाप्त होनी चाहिए। रसोइयों से भोजन बनवाकर बच्चों को दिया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि केरल, तमिलनाडू और पांडिचेरी में 7500 से 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दे रही हैै और उत्तर प्रदेश में एक हजार दिया जा रहा है। सौतेले व्यवहार को बंद कर समान रूप से भुगतान दिलाने की मांग की। धरने में तेजनरायन, सुधीर, वीरमति, दुर्गावती, गीतांजली, प्रेमचंद्र, मुनेश्वर, गोली देवी आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें