लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने के लिए टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया है।
रोहित कुमार वर्मा, अतुल वर्मा आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में 2020 में दो लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त थे। इसके बाद 2021 में भर्ती होने के बाद भी करीब 68 हजार पद रिक्त हैं। प्रति वर्ष करीब 15 हजार शिक्षक रिटायर हो रहे हैं। वहीं हजारों युवा टीईटी उत्तीर्ण होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं। इसलिए सरकार से एक लाख पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करे। प्रदर्शन में रामकृष्ण वर्मा, तुषार गुप्ता, आयुष सैनी, शोभित कुमार, आदर्श शर्मा, शिवम वर्मा शामिल हुए। संवाद