फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोकतंत्र सेनानियों को नहीं मिला समुचित सम्मान, हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। आपात काल के पचास वर्ष पूरे होने पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को समुचित सम्मान नहीं मिला। लोकतंत्र सेनानियों के संगठन के जिला अध्यक्ष तफज्जुल हुसैन निवासी परशुराम वर्मा ने बताया कि तहसील मोहम्मदी के प्रशासन ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के सम्मान की सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन

बोले, उन्हें बुधवार दोपहर सम्मान समारोह की जानकारी दी गई, वह घर पर नहीं थे। इसी तरह की शिकायत उनके गांव के अन्य तीन लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने की है। उनका आरोप है कि समुचित तरीके से लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान भी नहीं किया गया है। उनका कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था से लोकतंत्र रक्षक सेनानी आहत हैं। वह इस मुद्दे को प्रशासनिक मंच पर उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें