फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोकतंत्र सेनानी सदानंद का सौ वर्ष की उम्र में निधन

Sat, 01 Nov 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी सदानंद वर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
केशवापुर। गांव घुघुलपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी सदानंद वर्मा का सौ वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 30 अक्तूबर को उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनका संस्कार शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में ही किया गया।
विज्ञापन


सदर तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक मिश्र व हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक ने उनके घर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किया। पुलिस लाइन लखीमपुर से पहुंचे सलामी दस्ते ने सलामी दी।
लोकतंत्र सेनानी नायक सदानंद वर्मा का जन्म गोला तहसील के गांव बिलहरी में हुआ था। वे 1975 के लोकतंत्र संरक्षण आंदोलन में मेंटेनेंस ऑफ इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्ट डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट के तहत जेल भेजे गए थे। 2006 में मुलायम सिंह की सरकार ने इन सभी सेनानियों को पेंशन व सम्मान दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें