फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने से राज्य कर्मियों में रोष

Sun, 14 Jun 2015 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिला अस्पताल के सभागार में हुई। यहां लंबित मांगों के निस्तारण के लिए 20 जून को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त परिषद के महामंत्री जेएन तिवारी ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने मांग की कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, एसीपी व्यवस्था में धारित पद की अनिवार्यता समाप्त कर 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाभ दिया जाए। वेतन समिति 2008 की संस्तुतियाें को यथावत लागू किया जाए, आउट सोर्सिंग और ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। कर्मचारियों की आयु सीमा 65 वर्ष की जाए। इसके सहित 26 सूत्रीय ज्ञापन सरकार को कई बार दिया गया है लेकिन सरकार ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया। यहां संयोजक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रांत ने इसके लिए आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके तहत 20 जून को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के हजारों कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में संयोजक इंद्रजीत सिंह, रवि श्रीवास्तव, ऊषा अवस्थी, नजमा, छंदा पांडे, ओपी गुप्ता, राकेश वाल्मीकि, वीरेश शुक्ला, रमेश शुक्ला, संत कुमार वर्मा, रोशन लाल, अनिल कुमार वर्मा, ब्रजलाल, लल्लन प्रसाद और सरोज कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें