फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जर्जर धिरावां-खोखाय संपर्क मार्ग के निर्माण की उठी मांग

विज्ञापन
गहरे गड्ढों में तब्दील धिरावां से खोखाय जाने वाली लिंक रोड-संवाद
विज्ञापन
ममरी। सात वर्ष पहले बनाई गई गोला-मोहम्मदी रोड अब खस्ताहाल हो गई। यह सड़क ग्राम धिरावां, कैथोला, ऊंचा गांव, बेहड़ा मुल्तान होते हुए खोखाय को जोड़ती है। करीब पांच किलोमीटर लंबी लिंक रोड जगह-जगह से उखड़ गई है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धिरावां के पूर्व प्रधान राजीव वर्मा, बेहड़ा मुल्तान के राकेश कुमार वर्मा, ऊंचा गांव के अनूप पाल, खोखाय के दिनेश शर्मा आदि का कहना है कि सात वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण गन्ना विकास विभाग ने कराया था। अब सड़क इतनी खस्ताहाल हो गई है कि उस पर वाहन निकल पाना तो दूर साइकिल से भी चलना दूभर है।
क्षेत्र का मुख्य मार्ग होने की वजह से सड़क पर करीब 20 गांव के ग्रामीण और छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना दिन-रात रहता है। सड़क खराब हाेने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उधर, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी साकेत वर्मा का कहना है कि गन्ना विभाग की निर्मित सभी सड़कें लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दी गई हैं। अब नए सिरे से निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन

इधर, पीडब्लूडी के जेई आलोक कुमार का कहना है कि सड़क का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट आते ही सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन तरुणेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि सड़क की पैमाइश हो चुकी है। निर्माण शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें