फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उपस्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री बनवाने की मांग

Mon, 16 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाती हेलो बिटिया मंच की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टीकर गांव की हेलो बिटिया मंच की महिला सदस्यों ने गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री न होने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बाउंड्री निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को दिए गए ज्ञापन में बेटियों ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर बाउंड्री न होने से छुट्टा पशु अक्सर परिसर में घुस आते हैं। इससे केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार पशु परिसर में गंदगी कर देते हैं, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग शराब पीकर परिसर में बैठ जाते हैं और गंदगी करते हैं। इससे वहां आने वाली महिला मरीजों और ग्रामीणों को असुविधा होती है तथा विवाद की स्थिति बन जाती है। ज्ञापन देने वालों में सिमरन शर्मा, सौम्या राज, शिल्पी देवी, स्नेहा शर्मा, रोमी देवी, नैंसी, आकांक्षा और लक्ष्मी देवी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें