Defeat corona so don't leave home
- फोटो : Lkh
लखीमपुर खीरी। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन कर रखा है, जिसमें युवा भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि शासन ने हमारी सुरक्षा के लिए ही यह व्यवस्था की है, इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपनी सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का पालन करें।
विश्व के लिए कोरोना महामारी बन चुका है। देश में भी इससे संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने लगे हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 21 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन की घोषणा की है, जिसका युवाओं ने स्वागत किया है। युवाओं का कहना है कि जिले के लोग लॉकडाउन का पालन करें और घर से कदापि न निकलें, क्योंकि घर से निकलने का मतलब जान जोखिम में डालना है। छात्राओं का कहना है कि यदि जरूरी है तो मास्क पहनकर ही घर से निकलें, बाहर किसी से भी हाथ न मिलाएं और घर पहुंचकर हाथों को सैनिटाइज करें।
देश विकट समस्या से गुजर रहा है। ऐसे में सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। यदि जरूरी हो तो मास्क आदि पहनकर निकलें।
-मधु प्रजापति, छात्रा डायट
महामारी की इस घड़ी में सभी लोग एक जिम्मेदार नागरिक की तरह लॉकडाउन का पालन करें, जिससे हम स्वयं सुरक्षित रहकर परिवार को भी सुरक्षित रखें।
-प्रगति जायसवाल, स्नातक छात्रा