फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: श्री गुरु सिंह सभा की बैठक में निर्णय, निर्मल आश्रम मामले में 30 को सिख संस्थाओं की सामान्य बैठक

Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व में निर्मल आश्रम में हुई घटना के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में 14 सदस्यों की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अक्तूबर को सभी सिख संस्थाओं की सामान्य बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन



गुरु सिंह सभा के सचिव गुरजीत सिंह ने बताया कि निर्मल आश्रम में हुई घटना के संबंध में आगे की चर्चा और विचार-विमर्श के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तय किया गया कि 30 को होने वाली सामान्य बैठक में सभी सिख संस्थाओं से संबंधित कमेटियों के सदस्य भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक के निर्णय की जानकारी सभी सिख संस्थाओं की कमेटियों को दे दी गई है। साथ ही 30 को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें