फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली तीर्थ में डूबे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। देवकली तीर्थ में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर डूबने लगा। लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ के पास स्थित चमनपुरवा निवासी फिरोज का 12 वर्षीय पुत्र इमरान दोस्तों के साथ देवकली तीर्थ पर खेल रहा था। आज सावन का सोमवार था। इसकी वजह से मेला भी लगा था। कुछ लोग देवकली तीर्थ में बच्चों के साथ नहा रहे थे। इमरान भी तीर्थ में घुस गया और नहाने लगा। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मौत की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें