कस्बे की एक बैंक से एक दिव्यांग महिला को कर्मचारियों ने बदसलूकी कर निकाला। एसडीएम से शिकायत का नतीजा भी बेअसर रहा, वह अपना भुगतान लेने बैंक पहुंची थी।
मालूम हो कि जन्म से गूंगी महिला फूलबानो बेहटी अफगान गांव की रहने वाली है। वह वृहस्पतिवार को यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में अपने पेंशन के 1500 रुपये निकालने पहुंची। विड्रॉल फार्म भरने के बाद जब वह शाखा प्रबंधक के पास पहुंची तो गूंगी होने के कारण रुपये न बता सकी। इस पर प्रबंधक ने उसका विड्रॉल फेंक दिया तथा बैंक से बाहर निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत एसडीएम नागेंद्र सिंह से की। उन्होंने महिला की सहायता करने का निर्देश बैंक प्रबंधक को दिया, लेकिन उन्होंने उनकी भी बात नहीं मानी। उधर, इस बाबत शाखा प्रबंधक एलके श्रीवास्तव का कहना है कि उसका कोई संरक्षक नियुक्त हो तो पैसा दिया जा सकता है। मालूम हो कि उसका पति भी दिव्यांग है, उसे शासन से पेंशन की धनराशि मिली है।