अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह किशोरी अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे पर लटकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।