फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के चितवन पार्क में मिला मादा गैंडा का शव

विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल) के चितवन पार्क में बरामद हुआ मादा गैंडा का शव।
विज्ञापन
अगस्त से अब तक करीब 30 गैंडों की पार्क में हो चुकी है मौत
विज्ञापन

लगातार हो रही गैंडों की मौतों से पार्क प्रशासन पर उठ रहे सवाल
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रमुख चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के कावासोती क्षेत्र में एक मादा गैंडा का शव बरामद हुआ है। लगातार हो रही गैंडों की मौत से पार्क प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, पार्क कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नेपाल के प्रसिद्ध चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गैंडों की संख्या में जहां इजाफा हुआ है वहीं गैंडों की लगातार हो रही मौतों से पार्क प्रशासन की फजीहत हो रही है। पार्क के सूचना अधिकारी गणेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि कावासोती नगर पालिका के वार्ड 10 के मध्यवर्ती कृष्णसार सामुदायिक वन क्षेत्र में 28 वर्षीय मादा गैंडा का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि स्थानीय लोग जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे, जहं उनको गैंडा का शव दिखा, जिसकी सूचना उन्होंने पार्क कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पार्क प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। मादा गैंडा के सींग व नाखून सुरक्षित हैं। शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही गैंडे की मौत का कारण पता चल सकेगा। बता दें कि बीती अगस्त से अब तक करीब 30 गैंडा की पार्क में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें