ग्राम लालहापुर में मृतक के घर पिता से घटना की जानकारी करते सीओ।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव लाल्हापुर में एक युवक का शव संदिग्ध हालाता में घर में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गांव लाल्हापुर निवासी कल्लू ने बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार शराब पीने का आदी था। जो रोजाना नशे की हालत में घर में बवाल करता था।
सुबह से ही वह गाली-गलौज कर रहा था। सुबह नौ बजे राजेश का शव घर में लटकता हुआ मिला। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे, तभी सूचना पर सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
राजेश अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। मामला भाजपा प्रत्याशी व विधायक अरविंद गिरि के गांव से जुड़ा होने और चुनावी माहौल के कारण तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामला हैंगिंग का प्रतीत हो रहा है। परिवार वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के पिता के मुताबिक उनका बेटा शराब पीने का आदी था, जिसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।