फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर निवासी 32 वर्षीय युवक नीरज कुमार वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पूरब पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नीरज कुमार वर्मा थाना नीमगांव के ग्राम कोटरी निवासी चंद्रभाल वर्मा के पुत्र थे। वह अपनी बुआ निर्मला देवी पत्नी बालगोविंद वर्मा के यहां करीब 10 वर्ष से परिवार के साथ रहते थे। मृतक की बुआ की कोई संतान न होने के कारण उन्होंने अपने भतीजे नीरज को अपने पास रखा था। 10 नवंबर की शाम जब नीरज घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने काफी तलाश की। 11 नवंबर की सुबह अपने खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने एक पेड़ से गमछे के फंदे से नीरज का शव लटकते देखा। लोगों ने सूचना परिवार वालों को दी। नीरज के एक पुत्र दिव्यांश (8), पुत्री क्षमा (5) एवं दूसरी पुत्री दिव्या (3) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ सुनीत कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें