फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गमगीन माहौल में दफन किए गए मासूमों के शव

विज्ञापन
टेगनहा गांव की वह खराब सड़क जहां हुआ हादसा- संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक के नीचे दबकर जान गंवाने वाले तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए तो पूरे गांव में मातम छा गया। मंगलवार दोपहर जौहर की नमाज के बाद टेंगनहा, महराज नगर और बहराइच के चितलहा गांव में बच्चों के शव दफनाए गए।
विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरवा गन्ना सेंटर से गन्ना लाद कर ऐरा की गोबिंद चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक टेंगनहा गांव में सोमवार शाम पांच बजे पलट गया था। सड़क किनारे खेल रहे रुहान, मेहनूर, आयशा और फरहीन दब गए थे। सूचना पर आनन-फानन प्रशासन ने हाइड्रा लगाकर गन्ना हटवाया। फरहीन को तो बचा लिया गया, पर बाकी तीन बच्चों की मौत हो गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने तीनों बच्चों के शव रात में ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और रात में ही पोस्टमॉर्टम करवाकर बच्चों के शव टेंगनहा गांव भिजवा दिए। जब बच्चों के शव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मृतक आयशा पुत्री हुसैन निवासी चितलहा बहराइच और मेहनूर पुत्री आरिफ निवासी महराज नगर धौरहरा के शव उनके परिजन अपने अपने घर ले गए और जोहर की नमाज के बाद तीनों बच्चों, रूहान, आयशा, मेहनूर के शव अलग-अलग सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान टेंगनहा और महराज नगर में पुलिस बल मौजूद रहा।
-
देवीपुरवा गन्ना सेंटर हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

धौरहरा। गोबिंद शुगर मिल ऐरा के गन्ना सेंटर देवीपुरवा को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर टेंगनहा गांव की सड़क जाम कर दी। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण माने। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव टेंगनहा में सोमवार को सड़क किनारे खेल रहे चार बच्चों पर ट्रक पलट गया था। इससे तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने देवीपुरवा गन्ना सेंटर बंद कराने और गांव से गन्ना भरे ट्रक न गुजरने देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल, सीओ प्रीतम पाल सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम राजेश कुमार और सीओ प्रीतम पाल सिंह ने चीनी मिल ऐरा के यूनिट हेड आलोक सक्सेना से देवीपुरवा गन्ना सेंटर बंद कराने को कहा। इस पर यूनिट हेड ने ग्रामीणों की मांगें मानकर सेंटर बंद करा दिया।



खराब सड़क और ओवरलोड ट्रक बना हादसे की वजह

धौरहरा। टेंगनहा गांव की ढलान वाली सड़क और ऊपर से ओवरलोड ट्रक हादसे की वजह मानी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
धौरहरा सिसैया मार्ग को जोड़ने वाला देवीपुरवा टेंगनहा मार्ग काफी खराब है। गांव में जहां हादसा हुआ, वहां आधी सड़क टूटी हा और ढलान वाली है।
दुर्घटना की वजह यही सड़क और ओवरलोड गन्ना भरकर इस सड़क से गुजरना माना जा रहा है। टेंगनहा गांव निवासी हाफिज निजामुद्दीन खां, पूर्व प्रधान हुसैन खां, हजरत अली, डाॅक्टर सीबू आदि ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क को बनाने के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा गया पर सड़क नहीं बन सकी। दुर्घटना की वजह खराब सड़क और ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक ही है। संवाद

टेगनहा गांव की वह खराब सड़क जहां हुआ हादसा- संवाद

टेगनहा गांव की वह खराब सड़क जहां हुआ हादसा- संवाद

टेगनहा गांव की वह खराब सड़क जहां हुआ हादसा- संवाद

टेगनहा गांव की वह खराब सड़क जहां हुआ हादसा- संवाद

टेगनहा गांव की वह खराब सड़क जहां हुआ हादसा- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें