फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव का किया विकास, दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाएंगे दो ग्राम प्रधान

विज्ञापन
ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में गणतंत्र गणतंत्र पर होने वाली परेड में जिले के दो ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। ग्राम प्रधान अकेले नहीं बल्कि अपने जीवन साथी के साथ परेड देख सकते हैं। ग्राम प्रधानों को यह उपलब्धि, उनके कार्यों के आधार पर मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश के 106 प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें जिले के दो ग्राम प्रधान शामिल हैं। मोहम्मदी के मियांपुर ग्राम पंचायत के प्रधान मिथुन कुमार ढाली और मितौली ब्लाॅक के रेवाना ग्राम पंचायत के प्रधान वीरेंद्र कुमार को आमंत्रित किया गया है। जिले की 1164 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों को चुना जाना संबंधित प्रधानों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले इन प्रधानों के बारे में सभी सूचनाएं सरकार ने मांगी हैं। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि दिल्ली में होने वाली परेड में विशेष अतिथि के रूप में दोनों प्रधान शामिल होंगे। सरकार ने उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

जिनमें सरकार की छह योजनाओं से संतृप्त किया गया हो, राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार मिला हो इसके अलावा कई योजनाओं में बेहतर काम किया हो। जिले की 1164 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ही आमंत्रण मिला है।

ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें