फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 60 लोगों को सीतापुर ले जा रही डीसीएम पलटी, एक महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया (खीरी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह करीब पांच बजे हरियाणा से करीब 60 सवारियों को लेकर सीतापुर जा रही डीसीएम गांव जलालपुर के पास अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में राजकुमारी (26) पत्नी सुनील कुमार निवासी धर्मपुर, थाना रामकोट, जिला सीतापुर गंभीर घायल हो गईं, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। डीसीएम पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम क्रेन लेकर पहुंची। क्रेन की मदद से डीसीएम को सीधा कर बाहर निकाला गया। दो घायल महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां भेजा गया। गंभीर घायल राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम में करीब 60 लोग सवार थे। एक यात्री को अधिक चोट आई थी। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां पहुंचाया गया। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें