फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्लीनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। दुबहा गांव में क्लीनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पति ने क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ओरीपुरवा निवासी रामगोपाल मौर्य के अनुसार, उनकी पत्नी खुशबू की तबीयत खराब थी। वह इलाज कराने दुबहा गांव स्थित राकेश मौर्य के क्लीनिक पर गई थीं। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।
राकेश कुमार ने बातचीत में बताया कि महिला पिरथीपुरवा चौराहे के नूरुद्दीन डॉक्टर के यहां से इंजेक्शन लेकर आई थीं और उनसे लगाने के लिए कहा था। इंजेक्शन लगाते ही महिला बेहोश हो गईं। बातचीत में राकेश ने खुद को झोलाछाप भी बताया। वहीं, नूरुद्दीन ने कहा कि महिला को करीब दो महीने पहले इंजेक्शन लगाया गया था। घटना वाले दिन उन्होंने कोई इंजेक्शन नहीं दिया और न ही उन्हें पता है कि महिला इंजेक्शन कहां से लाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोनों झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें