टीकरपुरवा के पास छोटी नहर के पुल की टूटी रेलिंग। संवाद
बेहजम। लीलाकुआं चौराहे से ओयल जाने वाले मार्ग पर टीकरपुरवा के पास खैराबाद-सीतापुर ब्रांच छोटी नहर के पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों को खतरा बना रहता है।
यह मार्ग 24 घंटे चालू रहता है और लीलाकुआं बाजार व लखीमपुर जाने के लिए क्षेत्र के गांवों का मुख्य रास्ता है। यही सड़क ओयल को भी जोड़ती है। टीकरपुरवा, कोटखेरवा, कुसभरिया, पिपरा उद्यान, पिपरा छींट, रुकनापुर, चांदामऊ और डिहुआ समेत आसपास के तमाम गांवों के लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग टूटी होने के बावजूद नहर विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। संवाद