फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मल्लबेहड़ के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। राहगीरों ने बाइक चालक को पकड़कर यूपी 112 पुलिस को सौंप दिया। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव कुसहा निवासी मौजीलाल (70) साइकिल से थाना निघासन के गांव दुलही जा रहे थे। मल्लबेहड़ के पास बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह साइकिल समेत गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने बाइक समेत भागने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ ने उसे घेर कर पकड़ लिया। इसी बीच यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना पाते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख कर उनमें चीखपुकार मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
ट्रक में पीछे से बाइक घुसी, अधेड़ की मौत
गोला गोकर्णनाथ। कस्बा अलीगंज के निकट रोड पर खड़े एक ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी, जिसमें बाइक चालक अधेड़ धर्मेश सिंह की मौत हो गई।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर लखालीगंज सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने 55 वर्षीय चाचा धर्मेंद्र सिंह के साथ पूरनपुर पीलीभीत किसी काम से गया था। वापस घर जाते समय अलीगंज के निकट रोड पर खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा घुसी। जिसमें उसके चाचा धर्मेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए, जिन्हें डायल 100 पुलिस सीएचसी लाई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक धर्मेश सिंह चला रहे थे जो पगड़ी लगी होने से हेलमेट नहीं लगाए थे। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

बाइक टकराई, दो गायों की मौत, चालक घायल
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर नौगवां में तेज रफ्तार बाइक गायों से टकरा गई। हादसे में जहां दो गायों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए पलिया सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पलिया-निघासन रोड पर नौगवां में तेज रफ्तार बाइक गायों के झुंड से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहा त्रिलोकपुर निवासी रामआसरे का 22 वर्षीय पुत्र सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर तेज रफ्तार बाइक होने के कारण घटनास्थल पर ही टक्कर लगने से दो गायों की मौत हो गई। सड़क पर भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें