फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धनगढ़ी और गौरीफंटा बॉर्डर पर भंसार बंद, पर्यटक परेशान

Fri, 29 May 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा बॉर्डर पर खड़े माल वाहन। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी/ गौरीफंटा। नेपाल में बजट सत्र के चलते शुक्रवार को धनगढ़ी-कैलाली सहित देश के सभी भंसार (कस्टम) कार्यालय बंद रहे। इससे गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों का कस्टम क्लीयरेंस नहीं हो सका, जबकि निजी वाहनों की सीमा पास सुविधा भी निलंबित रही। इससे पर्यटकों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भंसार बंद होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने निजी दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नेपाल जाने से रोककर लौटा दिया। इसके चलते कई लोगों को अपने वाहन गौरीफंटा बॉर्डर पर ही खड़े करने पड़े।
भंसार बंद रहने से नेपाल घूमने जा रहे पर्यटकों, आम नागरिकों और मालवाहक वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं। हालांकि, गौरीफंटा कस्टम विभाग के अधीक्षक एसके तिवारी ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को ही कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा करा दिया था, लेकिन दूरदराज से आए कई वाहन चालकों को इसकी पूर्व जानकारी नहीं मिल सकी। इसके कारण उन्हें बॉर्डर पर पहुंचकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें