फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त... अमेठी-मूंडा के बीच दीवार बनाकर रोका आवागमन

Wed, 20 Aug 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। बारिश में बेहजम ब्लॉक के यंगपुर व मितौली ब्लॉक के अमेठी की सीमा पर स्थित सिंचाई विभाग की वर्षों पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अमेठी से मूंडा गांव के बीच पुलिया को विभाग ने दीवारी बनाकर बंद कर दिया। इस वजह से दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी का आवागमन ठप है। लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमेठी, रामपुर, सुतेहरा, मड़ेरा, रहमतपुर, कोडरी, यंगपुर, सेहरुआ सहित कई गांवों के निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये अकेली पुलिया नहीं है। क्षेत्र में अन्य पुलियों की भी जर्जर स्थिति ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे हादसों का खतरा रहता है।
अमेठी गांव से मूंडा के बीच बनी पुलिया जर्जर है। साइड की एक तरफ चहारदीवारी भी गिर गई है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बेहजम ब्लॉक के घुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया है। इस पर विभाग ने दीवार बनाकर रास्ता ही बंद कर दिया है। अब उधर से चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इन सभी पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने इस संबंध में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई है। यह सभी पुलिया क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह कई गांवों को जोड़ने के प्रमुख मार्ग हैं। इसके क्षतिग्रस्त होने से न केवल दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है, बल्कि किसानों, स्कूली बच्चों और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक

बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक

बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक

बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक

बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक

बेहजम ब्लॉक के धुमरा गांव के पास नीमगांव को जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर दीवार बनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें