फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई छोटी काशी, गूंजा बम-बम भोले का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। छोटी काशी में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा से मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में ही दर्शन के लिए पौराणिक शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ के जल में श्रद्धा की डुबकी लगाई और पूजन सामग्री लेकर लंबी कतार में घंटों इंतजार करने के बाद मंदिर परिसर में भगवान नंदी, गर्भ गृह के द्वार पर श्री गणेश का पूजन कर अंदर प्रवेश किया। ओम नम: शिवाय के जाप के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर में ग्रामीण क्षेत्रों के शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा दिन मंदिर परिसर बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

जमुनाबाद फार्म के ब्लॉक नंबर दो स्थित फकीर बाबा स्थान पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ा। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया, आदित्य सिंह, प्रमोद वर्मा, सुनील कुमार सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
एसडीएम ने दर्शनार्थियों को समझाया, रखें सफाई
एसडीएम अखिलेश यादव ने गोकर्ण तीर्थ के जल में उतराती गंदगी को सफाई कर्मियों से साफ कराया। गोकर्ण तीर्थ और मंदिर परिसर में मुंडन कराने आए श्रद्धालुओं को सफाई रखने के लिए समझाया।
विज्ञापन

लखनऊ जोन के एडीजी ने किया निरीक्षण
दोपहर बाद परिवार सहित एसपी पूनम के साथ पहुंचे लखनऊ जोन एडीजी एसएन साबत ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। व्यवस्था के संबंध में मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि से जानकारी की और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सुरक्षा रही चाक-चौबंद
सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर से सर्च करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें