फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से उसके मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मकान का पक्का छज्जा अचानक ढह जाने से उसके नीचे धूप सेक रहा युवक जख्मी हो गया। परिवार वाले उसे मोहम्मदी सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर उसके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौधी कला में गुड्डू का मकान बना है। इसी के सामने रहने वाले नजीमुद्दीन (35) शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे गुड्डू मिस्त्री के मकान की दीवार के पास नीचे खड़े धूप सेक रहे थे तभी अचानक मकान का पक्का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिससे उसके मलबे के नीचे नजीमुद्दीन दब गया। उसकी चीख पुकार सुन कर गांव वाले एकत्र हुए। मलबे से निकाल कर उसे सीएचसी मोहम्मदी लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नजीमुद्दीन की अचानक हुई मौत पर घर में कोहराम मच गया। बूढ़े बाप इनायत अली, मां कनीजा, पत्नी रुहीना बेगम का रोरो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर संजय त्यागी और एसआई जगपाल ने शव का पंचनामा भर कर उसके परिजन को सौंप दिया। मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें