फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर में लगा छप्पन भोग

विज्ञापन
गोला में अन्नकूट का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहे पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सोमवार शाम अन्नकूट का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण को पुजारी हरिप्रसाद ने श्रृंगार कर आरती उतारी और शंख ध्वनि के साथ भगवान को भोग लगाया। भक्तों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर को बिजली की झालर और फूलों से सजाया गया। फूलों की खुशबू और बिजली की झालरों की जगमगाहट से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। मंदिर कमेटी के सत्यप्रकाश अग्रवाल, श्रवण माहेश्वरी, राधेश्याम अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, दौलतराम, अजय गर्ग, महेश पटवारी आदि ने प्रसाद वितरित कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें