फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईश्वर से विमुख कोई भी हो उसका परित्याग कर देना चाहिए’

विज्ञापन
सुहेला मंदिर पर भागवत सुनते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम सुहेला में श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य केसरी नंदन महाराज ने नारायण के नाम का प्रभाव, अजामिल उद्धार और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

आचार्य केशरी नंदन ने भक्त प्रह्लाद के चरित्र सुनाते हुए कहा कि भगवान से विमुख कोई भी हो उसका परित्याग कर देना चाहिए जैसे प्रह्लाद ने अपने पिता श्री का परित्याग कर दिया था। संसार में केवल नाम ही अमर रहता है, शेष सब यहीं पर ही रह जाता है।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान भक्ति के वशीभूत होकर के गोप, ग्वालों के साथ में माखन चुराकर खाते हैं। जो परमात्मा पूरे संसार का पालन पोषण करता हैं। वह गोकुल में नंद जी के आंगन में लीला करते हैं। श्रीकृष्ण ने ऊखल लीला के द्वारा कुबेर जी के पुत्र नल कूबर का भी उद्धार किया। भगवान ने ब्रजवासियों के द्वारा इंद्र की पूजा न करके गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। जिससे इंद्र ने कुपित होकर मेघ से वर्षा कराकर ब्रज को डुबोने का प्रयास किया। लेकिन भगवान ने अपनी उंगली पर गोर्वधन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। शुकदेव जी ने कहा राजन जो भी भगवान की शरण में रहता है, परमात्मा उसकी रक्षा करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्ण कुमार पांडे, केके शुक्ला, आदर्श शुक्ला, मोनिका, राजरानी, उपासना, प्रियंका तिवारी, सोनी, शिखा, नीलम, राजेंद्र प्रसाद अवस्थी, जयप्रकाश अवस्थी, अक्षय, शोभालाल शास्त्री, राज नारायण, डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें