फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि पंचमी पर महिलाओं ने की सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
ऋषि पंचमी पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। महिलाओं ने ऋषि पंचमी पर विधि-विधान से सप्त ऋषियों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने घरों में वेेदी बनाकर चंदन से सप्त ऋषियों की प्रतिमा बनाकर उन्हें दूध, दही, गंगाजल, शहद आदि से स्नान कराकर फल, जनेऊ की जोड़ी, फूल आदि चढ़ाए। पुरोहित ने ऋषि पंचमी की कथा सुनाकर सप्तर्षियों की पूजन से मिलने वाले पुण्य फल एवं महत्व को बताया।
बिझौली। ऋषि पंचमी पर महिलाओं ने उपवास रखकर पंडित रामेंद्र मिश्रा के घर में सप्त ऋषियों की प्रतीक घास की सात प्रतिमाएं आसन पर स्थापित कर वस्त्र, दूध, दही, पुष्प, अक्षत, दूर्वा, कुमकुम, फल, नैवेद्य, धूप, दीप से पूजा-अर्चना कर कथा सुनी। इस मौके पर सीमा सिंह, प्रिया सिंह, बबली सिंह, लक्ष्मी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशननगर। क्षेत्र के ग्राम रामपुर, सेखवापुर, बाबागंज, परेली, जमुनहां, अंबरपुर, ममरी, बाबरपुर, कैमा आदि कई गांवों में ऋषि पंचमी पर सामाजिक दूरी का पालन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें