फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अभय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कराई गई भाषण प्रतियोगिता में अभय श्रीवास्तव को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में जूनियर वर्ग की निशुल्क भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि मतदान अवश्य करें। विद्यार्थियों को पांच मिनट के समय में मतदान के संदर्भ में अपनी बात रखनी थी, जिसमें इंडियन हेरीटेज एकेडमी के अभय श्रीवास्तव ने प्रथम, मदरसा रहबर ए हिंद की खुशबू ने द्वितीय और आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर की जौरीन अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त श्वेता सिंह, इशिपता अंसारी, शिवा मिश्र, संजोग गुप्त, नितिन कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन सुयश त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. सौरभ दीक्षित, संरक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अनिरुद्ध गुप्त, गुरुदेव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें