मोहम्मदी। राधा कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कॉलेज के प्रबंध समिति के सदस्य हरी शंकर शुक्ल व महंत राम भजन दास ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। बच्चों ने देश गीत, कविता, हास्य व्यंग्य नाटकों, बाल नृत्य आदि कर समां बांध दिया। नाटकों में वानर और मदारी में उज्ज्वल वाजपेई व शिवेक गुप्ता, चुटकुला में पीयूष शर्मा, देश भक्ति गीत में दीपक कुमार ने वीर सिपाही का अभिनय कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। राधा-कृष्ण झांकी में कशिश यादव व तृप्ति गुप्ता ने अच्छा अभिनय किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम स्वाति शुक्ला, विशिष्ट अतिथि नपाप चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, दिलीप यादव, लाल चंद कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।