सहकारी समिति पर खाद के लिए सुबह से एकत्रित किसानों की भीड़। स्रोत : किसान
रमियाबेहड़। साधन सहकारी समिति सुजानपुर में यूरिया आने और सोमवार को वितरण होने की सूचना पर सुबह सात बजे से ही किसान समिति में पहुंचकर लाइन में खड़े होने लगे, लेकिन कुछ ही लोगों को मिली। इससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
समिति खुलने के समय तक किसानों की भीड़ सोसाइटी में एकत्रित हो गई। बढ़ती भीड़ देखते हुए सचिव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रित हुई। समिति के सचिव महेश मनार के मुताबिक, 150 किसानों में टोकन वितरण किया गया है। किसानों का अंगूठा लगवाया जा रहा है। स्टॉक में 600 बोरी यूरिया है। किसानों को एक एकड़ पर एक बोरी दी जा रही है। नैनो यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में है। यूरिया के अलावा अन्य कोई खाद का स्टॉक अभी नहीं है।