फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, 1590 नए मरीज पहुंचे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल में एकाएक मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिवाली के बाद मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज दवा लेने पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को 15 सौ से अधिक नए मरीज दवा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

संक्रमण बीमारियों के बाद अब मौसम में बदलाव से होने वाली समस्या से लोग ग्रसित हो रहे हैं। सूखी खांसी के साथ ही सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, बुखार, आंखों व कानों की समस्या बढ़ी है। चर्म रोगियों की भी संख्या बढ़ी है। दिवाली पर चार दिनों का अवकाश रहा।
अवकाश के दिनों में अस्पताल दोपहर 12 बजे तक खुलता रहा। इस दौरान मरीजों की संख्या 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। त्योहार के बाद सोमवार को 12 सौ से अधिक मरीज पहुंचे, जबकि मंगलवार को मरीजों की संख्या 1590 के पार पहुंच गई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि मौसम में बदलाव होने की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें