फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नालों के क्रॉस पत्थर टूटे, हादसों का खतरा

Thu, 18 Dec 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शिव कॉलोनी में इस तरह गायब नालियों के पत्थर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नालों और नालियों के टूटे क्रॉस पत्थर शहर की एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। इस वजह से कई बार लोग नालों में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। नगर पालिका प्रशासन कोई भी ऐसा कदम नहीं उठा रहा है, जिससे समस्या का तत्काल समाधान हो सके। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि टेंडर हो चुका है। पत्थरों को बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे बने बड़े नालों से लेकर मोहल्लों की छोटी नालियों तक कई स्थानों पर क्रॉस पत्थर टूट या धंस चुके हैं। एलआरपी रोड का बड़ा नाला हो या फिर शिव कॉलोनी, हिदायतनगर, पटेलनगर, राजगढ़, ईदगाह, सिकटिहा, गंगोत्रीनगर और सुंदरपुरम जैसे मोहल्ले, लगभग हर इलाके में यह समस्या देखने को मिल रही है। हालांकि, नगर पालिका ने समय-समय पर टूटे नाली पत्थर हटवाकर नए पत्थर डलवाए जाते हैं, लेकिन दर्जनों स्थानों पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

सभासदों के अनुसार, उनके वार्डों में भी नालियों पर टूटे पत्थर पड़े हैं। नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में बाइक सवारों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को अपनी साइकिल निकालने में काफी दिक्कत होती है। कई जगह तो पैदल चलने वाले लोग भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


भारी वाहनों की आवाजाही से भी नाली के पत्थर जल्दी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। शहर भर में टूटे पत्थरों को बदलवाने के लिए पालिका ने टेंडर किया है। नौ लाख 46 हजार रुपये से छोटे-बड़े 800 पत्थर बनाए जा रहे हैं। काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
- समरा सईद, अवर अभियंता, नगर पालिका, लखीमपुर

शिव कॉलोनी में इस तरह गायब नालियों के पत्थर। संवाद

शिव कॉलोनी में इस तरह गायब नालियों के पत्थर। संवाद

शिव कॉलोनी में इस तरह गायब नालियों के पत्थर। संवाद

शिव कॉलोनी में इस तरह गायब नालियों के पत्थर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें