फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटैहिया गांव के तालाब में हैं मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
भीरा क्षेत्र के मटैहिया में स्थित इसी तालाब में हैं मगरमच्छ। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के मटैहिया गांव में गांव के नजदीक स्थित एक तालाब में तीन विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीणों ने देखे हैं। इसकी सूचना पर भीरा वन रेंज से कर्मचारी भी पहुंचे लेकिन ऊंचे पर आराम फरमा रहे मगरमच्छ दोबारा से तालाब में घुस गए। तालाब में मगरमच्छों के होने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि मटैहिया गांव में एक तालाब है जिसमें बारिश के समय काफी पानी भर जाता है। साथ ही नदी की बाढ़ का पानी भी आ जाता है। इसी में कहीं से तीन विशालकाय मगरमच्छ तालाब में आ गए हैं। जो गुरुवार को सुबह ऊंचे स्थान पर बैठे थे। जिनको देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के काफी नजदीक तालाब होने के कारण ग्रामीण खासा परेशान हैं। सूचना भीरा वन रेंज में दी गई जिसके बाद वन रेंज के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया। हालांकि कर्मचारियों के आने से पहले ही मगरमच्छ दोबारा से तालाब में घुस गए। वनकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा मगरमच्छों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़े हैं और लगभग दस फुट तक उनकी लंबाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें